फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चिकित्सक व एसएमसओ दिया नोटिस का जबाव

चिकित्सक व एसएमसओ दिया नोटिस का जबाव

Tue, 25 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक व एसएमसओ दिया नोटिस का जबाव
चिकित्सक और एसएमसओ ने दिया नोटिस का जवाब
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला की बाल रोगी ओपीडी पर समय पर न बैठने वाली महिला चिकित्सक और एसएमओ ने सीएमओ के नोटिस का जवाब दिया है। अब नोटिस का जवाब स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

सीएमओ नोटिस का जवाब सार्वजनिक करने से मुकर गए। 16 सितंबर को अमर उजाला ने दोपहर तक इंतजार करते रहे लोग, डॉक्टर आई, पांच बच्चों का चेकअप कर चली गईं शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। इसके बाद सीएमओ कांगड़ा ने इस मामले में महिला चिकित्सक और एसएमओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। महिला चिकित्सक की ओपीडी में सेवाएं न देने के कारण उस दिन लगभग दो सौ बच्चों का उपचार नहीं हो पाया था। जिस पर सीएमओ कांगड़ा ने संज्ञान लेते हुए धर्मशाला अस्पताल के एसएमओ और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जबकि सोमवार को जवाब मिल गया है। दोनों ने अपने पक्ष में क्या कहा है इसे बताने से सीएमओ अभी तक कन्नी काट रहे हैं, लेकिन शीघ्र ही दोनों का जवाब स्वास्थ्य मंत्री को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ कांगड़ा डॉ. आरएस राणा ने बताया कि सोमवार को एसएमओ का जवाब मिल गया है, जिसे स्वास्थ्य मंत्री और निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed