फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नूरपुर में गाय के साथ क्रूरता से सनसनी

नूरपुर में गाय के साथ क्रूरता से सनसनी

Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में गाय के साथ क्रूरता से सनसनी
नूरपुर में गाय के साथ क्रूरता से सनसनी
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर के चौगान मैदान में बुधवार सुबह गाय की कथित हत्या करने और शव के साथ क्रूरता की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गया। गाय की पूंछ और थनों को किसी तेज हथियार से काटा गया था। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रतिदिन की तरह चौगान मैदान में शाखा के लिए इकट्ठा हुए तो उनकी नजर मैदान में मृत पड़ी गाय पर पड़ी, जिसके साथ क्रूरता की गई थी। इसकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उदय पठानिया और बजरंग दल के कांगड़ा चंबा प्रभारी सभ्य लहोटिया सहित अन्य लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी नवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे तथा घटना स्थल का जायजा लिया। ज्वालामुखी में जब इस घटना की सूचना विधायक राकेश पठानिया को मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए। मामले की संजीदगी को देखते हुए एडीसी केके सरोच सहित एएसपी दिनेश कुमार और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुरेंद्र पाल भी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मौके से साक्ष्य जुटाए गए। इससे पूर्व स्थानीय प्रशासन ने गाय को पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी अस्पताल कोटपलाड़ी भेज दिया। इसी दौरान विधायक राकेश पठानिया भी चौगान मैदान पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। दोपहर बाद एसपी संतोष पटियाल भी नूरपुर पहुंचे तथा पुलिस टीम से फीडबैक ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गाय की मौत प्लास्टिक का कचरा खाने के कारण इंफेक्शन से होने पुष्टि हुई है। उन्होंने साफ किया कि गाय के मरने के बाद ही किसी असामाजिक तत्व ने गाय के थन तथा पूंछ काटी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 153 ए, 429 के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। स्थानीय विधायक राकेश पठानिया ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि किसी असामाजिक तत्व ने मरी हुई गाय को देखकर उसके पूंछ और थन काटकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की शरारत की है। ऐसे कृत्य को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व हैँ जो क्षेत्र में सालों से बने आपसी भाई चारे में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैँ। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन समाज विरोधी तत्वों को कतई नहीं बख्शेगी।


गाय से क्रूरता का मामले में इनसेट
विहिप के जिलाध्यक्ष उदय पठानिया और बजरंग दल के कांगड़ा-चंबा के प्रभारी सभ्य लोहटिया ने एक पालतू गाय के साथ क्रूरता करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed