{"_id":"5acbc4f64f1c1b496b8b4ac9","slug":"91523303670-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में आपातकाल विभाग हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में आपातकाल विभाग हुआ अलर्ट
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही टांडा में आपातकालीन विभाग अलर्ट
कांगड़ा। नुरपुर में स्कूल बस हादसे के घायल बच्चों के रेफर होने की सूचना मिलते ही टांडा कॉलेज प्रशासन ने आपातकालीन विभाग में अपनी तैयारियां पूरी कर लीं। करीब चार बजे प्रशासन को सूचना मिली कि हादसे में घायल बच्चों को नूरपुर से टांडा भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन सचेत हो गया। संबंधित विभागों के चिकित्सकों को आपातकाल में पहुंचने के लिए सूचित कर दिया। शिशु विशेषज्ञों के साथ हर विभाग के चिकित्सक इमरजेंसी में पहुंच चुके थे। स्टेचर से लेकर ऐसी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, जिसकी इलाज के दौरान जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में वहां चर्चा चल पड़ी कि कुछ घायलों को पठानकोट के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना में घायल कोई भी बच्चा अभी टांडा अस्पताल नहीं पहुंचा था। कॉलेज के एमएस डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने लगभग तमाम इंतजाम कर रखे हैं।