फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मेलों से हमारी संस्कृति को मिलता है बढ़ावा: एसपी

मेलों से हमारी संस्कृति को मिलता है बढ़ावा: एसपी

Wed, 28 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मेलों से हमारी संस्कृति को मिलता है बढ़ावा: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंचरुखी (कांगड़ा)। जिला स्तरीय सलियाणा छिंज मेले का शुभारंभ पुलिस
अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने लखदाता की पूजा अर्चना के साथ किया।
पांच दिन तक चलने वाले इस मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली गई।
एसपी पटियाल ने कहा कि मेले और उत्सव के आयोजन से हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को
बल मिलता है, साथ ही नई पीढ़ी को हमारी उच्च परंपराओं को जानने और समझने
का मौका मिलता है। उन्होंने उत्सव समिति को मेले के सफल आयोजन की
बधाई भी दी और कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली खेलों और सांस्कृतिक
कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों का मनोरंजन तो होता है, ही साथ ही लोगों को
अपनी प्रतिभाओं को दिखाने के लिये मंच प्राप्त होता है। उन्होंने इस अवसर
पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का शुभारंभ और अवलोकन भी किया। इस
मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी
विकास धीमान, नायब तहसीलदार करतार सिंह भंगालिया, पंचायत प्रधान जगतंबा
देवी, उपप्रधान वेद प्रकाश, राजेश व्यास, एसएचओ सुभाष शास्त्री, व्यापार
मंडल के अध्यक्ष बृजेश अवस्थी, पूर्व व्यापार मंडल प्रधान सुदर्शन
अवस्थी, पूर्व मेला कमेटी प्रधान वेद प्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।
मेला समिति के सचिव ने करतार चंद भंगालिया बताया ने पहली सांस्कृतिक
संध्या में मुख्य अतिथि एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा होंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यतिथि खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर और जयसिंहपुर विधायक रविंद्र धीमान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed