{"_id":"5a32bf184f1c1b74698c1c7b","slug":"91513275160-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धर्मशाला अस्पताल में होगी फिजियोथेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धर्मशाला अस्पताल में होगी फिजियोथेरेपी
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरीश चंद्र
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में जल्द ही लोगों को फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। जल्द ही अस्पताल प्रबंधन फिजियोथैरेपी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए उपकरण खरीदेगा। अभी तक कांगड़ा जिला के किसी अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा नहीं है। इस कारण लोगों को निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में अधिक पैसे देकर फिजियोथेरेपी नहीं करवानी पड़ेगी। वर्तमान में धर्मशाला अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट का पद सृजित है, लेकिन उपकरण न होने के कारण लोगों को फिजियोथेरेपी की सुविधा नहीं मिल रही थी। अब अस्पताल प्रबंधन जल्द ही यहां यह सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
मांसपेशियों, जोड़ों और नसों के दर्द निवारण में कारगर
धर्मशाला अस्पताल में फिजियोथेरेपी सुविधा मिलने से मरीज के शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों, हड्डियों-नसों के दर्द आदि के अलावा मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्मोनल, बदलाव, पेट से जुड़ी समस्याएं, खेलकूद की चोंटे, कमर, गर्दन, कंधे, घुटने का दर्द, दुर्घटना के कारण लगी दर्द को ठीक करने में कारगर साबित होगी।
कोट
अस्पताल में फिजियोथेरेपी शुरू करने के लिए उपकरण खरीदने के लिए आरकेएस के तहत योजना बनाई गई है। जल्द ही लोगों को अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. दिनेश महाजन,जोनल अस्पताल धर्मशाला के चिकित्सा अधीक्षक