{"_id":"5bbd086f867a55286b3406cf","slug":"81539115119-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी में पहले नवरात्र पर 5 बजे खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी में पहले नवरात्र पर 5 बजे खुलेंगे कपाट
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में तीन सौ सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
नवरात्रों की तैयारी पूर्ण, न्यास सदस्यों ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुल जाएंगेे। सुबह 6 से लेकर 10 बजे तक स्थानीय लोगों के लिए लोकल गेट खोला जाएगा। शाम को 5 से 7 बजे तक भी स्थानीय लोग मंदिर में दर्शन कर सकते हैं, जिसके लिए सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगा।
ज्वालामुखी मंदिर में नौ दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्रों के दौरान 60 अतिरिक्त कर्मी तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी और सफाई व्यवस्था को संभालेंगे। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नवरात्र में मंदिर के गर्भ गृह में नारियल, भीक्षा वृत्ति, फोटोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। 6वें, 7वें और 8वें नवरात्र को मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं, मंदिर कर्मचारियों, अस्थायी कर्मचारियों, पुजारियों और अधिकारियों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विकलांग और वयोवृद्ध श्रद्धालुओं के आग्रह पर अलग से दर्शन करवाने का प्रावधान भी किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 50 सीसीटीवी के जरिये कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। इसके साथ ही मुरारी बापू के कथा आयोजन और नवरात्रों की भीड़ नियंत्रण के लिए 300 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। हर श्रद्धालु को मैटल डिटेक्टर से गुजर कर ही दर्शन को भेजा जाएगा। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिर ट्रस्ट प्रधान प्रशांत शर्मा मंदिर न्यास सदस्य मधुसूदन, सौरभ शर्मा, कृष्ण स्वरूप, जेपी दत्ता, शशि चौधरी, शैलेश शर्मा आदि ने मंगलवार को मंदिर में मेलों की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम ज्वालामुखी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रों को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा और अतिरिक्त मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है और समय-समय पर चेकिंग की जाएगी।