{"_id":"5ba3e12a867a557fe2537172","slug":"81537466666-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार मेले में महाकाल में चढ़ा 24 लाख 65 हजार का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार मेले में महाकाल में चढ़ा 24 लाख 65 हजार का चढ़ावा
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महाकाल में चढ़ा 24 लाख 65 हजार का चढ़ावा
बैजनाथ (कांगड़ा)। महाकाल मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन एटीओ उत्तम चौधरी की उपस्थिति में हुआ। बैठक में भादों माह में आयोजित पांच सोमवार के मेलों के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। उत्तम चौधरी ने बताया कि पांच शनिवार के मेलों में मंदिर न्यास को 24 लाख, 65 हजार 203 रुपये नकदी के तौर पर जमा हुई, जबकि 90 क्विंटल माह, 35 क्विंटल कड़वा तेल, 24 क्विंटल कनक, 28 क्विंटल चावल, पांच क्विंटल तिल और साढ़े चार क्विंटल सरसों चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। भादों माह में शनि सिला पर काले रंग की वस्तुएं भेंट करने की परंपरा है और श्रद्धालुओं ने काले रंग की वस्तुओं के अतिरिक्त चावल और गेहूं भी शनि देवता को अर्पित किया है। बैठक में न्यास ट्रस्टी विरेंद्र सूद, संजय सकलानी, अनिल कटोच नीटू, प्रीतम, निर्मला धरवाल, अंजु कटोच, वंदना, सुनीता राणा और सुरेश आदि मौजूद रहे। न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए श्रद्धालु उनके पास अपने सुझाव दे सकते हैं।