फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जालग- सुजानपुर बस चलाने की उठाई मांग

जालग- सुजानपुर बस चलाने की उठाई मांग

Tue, 19 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जालग- सुजानपुर बस चलाने की उठाई मांग
जालग-सुजानपुर बस सेवा की मांग
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जालग, नाहलना, धुपकयारा, सुजानपुर बस रूट शुरू करने के लिए मंगलवार को अटल सुधार सभा धुपकयारा के प्रधान रमेश चौहान, अर्जुन चौहान, प्रदीप शर्मा, कुलवीर राणा, मिलाप चंद सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को जालग, नाहलना, धुपकयारा, सुजानपुर बस रूट शुरू करने के लिए लिखित मांग पत्र सौंपा। सभा के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि यह सारा इलाका चंगर कहलाता है और ज्यादातर लोग लुधियाना में काम धंधा करते हैं। इलाके से कोई भी सीधी बस जाने के लिए नहीं मिल पाती और केवल सुजानपुर या पालमपुर से ही बसें उपलब्ध हैं। इसके लिए लोगों को अन्य स्थानों पर जाकर बस में बैठना पड़ता है। बस में पहले से ही भीड़ होने से बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने लोगों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed