{"_id":"5af48e0d4f1c1ba1098b94be","slug":"81525976589-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दौरे को लेकर उद्योग मंत्री ने अधिकारियों से की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दौरे को लेकर उद्योग मंत्री ने अधिकारियों से की बैठक
Updated Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक
सीएम के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर(कांगड़ा)। उद्योग, श्रम एवं रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने देहरा में उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने अधिकारियों को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में यह पहला दौरा है और इस दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर चूक न हो। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने इलाके में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी शिक्षा शुभकरण सिंह, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मेजर विशाल शर्मा, वनमंडल अधिकारी आरपी डोगरा, भाजपा संगठन जिला देहरा अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री अरविंद धीमान, उद्योग महाप्रबंधक ओपी जरियाल, अधिशासी अभियंता रोहित दुबे, अधिशासी अभियंता जीएस राणा, अधिशासी अभियंता रजनीश धीमान, आरएम देहरा राजन जंबाल, डॉ. दिनेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी बलजीत सिंह, डॉ. कौंडल, तहसीलदार देहरा राजीव ठाकुर के साथ सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।