{"_id":"5af340464f1c1b23338b788c","slug":"81525891142-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में तीन राज्यों के कलाकारों का मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में तीन राज्यों के कलाकारों का मुकाबला आज
Updated Thu, 10 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में तीन राज्यों के कलाकारों का मुकाबला आज
त्रिवाणी-2018 में हरियाणा-पंजाब के साथ हिमाचल में होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। तीन राज्यों के लोक गीत और लोक नृत्य कलाकारों का मुकाबला त्रिवाणी-2018 वीरवार को धर्मशाला में होगा। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कलाकारों के बीच होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार एकल लोक गायन और लोक समूह नृत्य में अपनी-अपनी श्रेणियों में अपने-अपने प्रदेश के प्रथम विजेता हैं। यह जानकारी त्रिवाणी के निदेशक सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने धर्मशाला में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद दी। इस दौरान त्रिवाणी के कांगड़ा जोन संयोजक रमेश मस्ताना भी उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम 10 मई को सायं चार बजे से सात बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य मुकाबले के अतिरिक्त कार्यक्रम में पंजाबी गायिका अर्शप्रीत कौर जुगनी और हरयाणवी पॉप गायक हरविंदर राणा भी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।