{"_id":"5a9d8eb14f1c1b462c8bb64a","slug":"81520275121-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि के तीन विद्यार्थी बनें वैज्ञानिक, तीन बैंक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि के तीन विद्यार्थी बनें वैज्ञानिक, तीन बैंक अधिकारी
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थी कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड की कृषि अनुसंधान सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर वैज्ञानिक बने हैं। इसमें अनीमा महतो ने अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन में ‘कृषि अनुसंधान सेवा परीक्षा’ उत्तीर्ण की है। महतो ने अपनी एमएससी डॉ. एचके चौधरी की देखरेख में पूरी की है। देवेंद्र शर्मा ने भी पौध प्रजनन में कृषि अनुसंधान सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है और अपनी एमएससी डॉ. सतीश पाल की देखरेख में, जबकि निधि कुमारी ने पादप रोग विज्ञान में कृषि अनुसंधान सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी एमएससी डॉ. पीएन शर्मा की देखरेख में पूरी की है। वर्तमान में ये विद्यार्थी चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों में अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा बीएससी कृषि ऑनर्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों तमन्ना, राहुल शर्मा और अनुज शर्मा ने भी विभिन्न बैंकों की ‘कृषि अधिकारी परीक्षा’ उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए विवि के कुलपति प्रो अशोक कुमार सरयाल ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी।