{"_id":"682c954f60257fff84002239","slug":"748-candidates-found-eligible-for-jobs-abroad-kangra-news-c-95-1-ssml1021-177853-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विदेश में नौकरी के लिए योग्य मिले 748 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विदेश में नौकरी के लिए योग्य मिले 748 अभ्यर्थी
Wed, 21 May 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 21 May 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां आईटीआई में साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवा। -स्रोत : संस्थान
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नगरोटा बगवां स्थित सेराथना में मंगलवार को अशोका लेलैंड कंपनी ने दुबई प्लांट के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया। यह दो दिन तक चला साक्षात्कार कार्यक्रम देश भर से आए 2000 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 748 उम्मीदवारों को चयन योग्य पाया गया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार धीमान ने बताया कि साक्षात्कार का समापन बेहद सफल रहा। इस भर्ती प्रक्रिया ने न केवल हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बल्कि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी रोजगार के सुनहरे अवसर खोले हैं। चयनित उम्मीदवारों की सूची कुछ दिनों बाद कंपनी के एचआर टीम मैनेजर राकेश और प्लांट मैनेजर जगत द्वारा साझा की जाएगी। यह अवसर क्षेत्र के युवाओं के लिए खास रोजगार अवसर लेकर आया है, जिससे उनके कॅरिअर को मजबूती मिलेगी।
रोजगार मेले में 48 युवाओं को मिली नौकरी
राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा-बगवां में आयोजित चार दिवसीय रोजगार मेले का मंगलवार को सफल समापन हुआ। इस दौरान कुल 48 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने जानकारी दी कि मेले में कुल 200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 145 ने साक्षात्कार में भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों में 10 का चयन एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी, 16 का नैक सीआरएम, 7 का मेरैक वेंचर्स चंडीगढ़ और 15 का चयन फ्रेशर वर्ल्ड एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। डॉ. सोनी ने कहा कि यह रोजगार मेला छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को लगातार जारी रखा जाएगा।