फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी में झंडा रस्म के साथ नवरात्र शुरू

ज्वालामुखी में झंडा रस्म के साथ नवरात्र शुरू

Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में झंडा रस्म के साथ नवरात्र शुरू
ज्वालामुखी में झंडा रस्म के साथ नवरात्र शुरू
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5 बजे खुले कपाट
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी मंदिर में मां के जयकारों के साथ सुबह 5 बजे कपाट खुले। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां की पावन ज्योतियों के दर्शन किए। झंडा रस्म के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ स्थानीय विधायक रमेश धवाला और एसडीएम राकेश शर्मा ने किया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। स्थानीय जनता के लिए 6 से 10 बजे तक लोकल गेट खोला गया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। मंदिर के कर्मचारी, पुजारी और सेवादारों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। पूरे शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए लंगर में कांगड़ी धाम की व्यवस्था के साथ फलाहार की व्यवस्था भी की है। लाइनों में सुविधाजनक दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लाइनों में खडे़ यात्रियों को ठंडा पानी पिलवाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। मुंडन और कन्या पूजन के लिए विशेष सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। झंडा रस्म के अवसर पर न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत, मधुसूदन, सौरभ, कृष्ण स्वरूप, शैलेश, जेपी दत्ता, शशि चौधरी, मंदिर अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा सहित अतिरिक्त मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed