{"_id":"5b2804834f1c1b2b428b599c","slug":"71529349251-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर तैयार, अस्पताल प्रबंधन करे औपचारिकताएं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर तैयार, अस्पताल प्रबंधन करे औपचारिकताएं पूरी
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्वार्टर आवंटन का मामला लटका
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में 10 माह पहले उद्घाटन के बाद भी करोड़ों की लागत से तैयार डॉक्टरों और कर्मचारियों के रिहायशी क्वार्टरों का आवंटन नहीं हुआ है। करोड़ों की लागत से मल्टी स्टोरी सरकारी क्वार्टर बनकर तैयार किए गए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग औपचारिकताएं पूरी नहीं कर रहा है। इस वजह से मामला लटक गया है। लोनिवि के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रबंधन से स्वयं क्वार्टर आवंटन मामले में अपना पक्ष रखा है कि क्वार्टर बनकर तैयार हैं लेकिन अधिकारियों के लगातार प्रयासों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। एसडीओ लोनिवि नितिन चौधरी का कहना है कि लोनिवि की तरफ से कोई भी देरी नहीं है। अस्पताल प्रबंधन औपचारिकताएं जल्द पूरी करे और क्वार्टर ले ले। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलाबर सिंह ने कहा कि वह अभी हाल ही में नियुक्त हुए हैं। मुझे केवल इतनी जानकारी है कि क्वार्टर अभी तक लोनिवि ने सपुर्द नहीं किए हैं।