{"_id":"6a29c0ce0d10828c6a0b0467","slug":"7-percent-annual-interest-on-loans-up-to-50-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1005-238773-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 50 लाख रुपये तक के ऋण पर 7% वार्षिक ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 50 लाख रुपये तक के ऋण पर 7% वार्षिक ब्याज
Thu, 11 Jun 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम-शिमला की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों को गृह निर्माण एवं खरीद के लिए रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह ऋण राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम नई दिल्ली के सहयोग से कल्याण एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कांगड़ा के जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला ने बताया कि योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपये तक के ऋण पर 5 फीसदी, 50 हजार से 5 लाख रुपये तक के ऋण पर 6 फीसदी और 5 लाख से 50 लाख रुपये तक के ऋण पर 7 फीसदी वार्षिक ब्याज देय होगा। ऋण अदायगी की अधिकतम अवधि 10 वर्ष निर्धारित की गई है जिसे विशेष मामलों में बढ़ाया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संवाद