{"_id":"5ca10893bdec22147057ac70","slug":"61554057363-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला और बाइक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला और बाइक की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत सुनेहत के पास सड़क दुर्घटना में एलआईसी के वरिष्ठ सहायक की मौत हो गई। शनिवार रात आठ बजे वह कार्यालय से काम निपटाकर बाइक पर घर जा रहे थे कि सुनेहत के समीप ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक सुरजीत कुमार (45) पुत्र उत्तम चंद का टांडा में मेडिकल करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
रविवार को कालेश्वर धाम में अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना के समय सुरजीत के साथ बाइक पर पीछे उसका सहकर्मी भी बैठा था। मृतक अपने पीछे माता, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल सुरजीत कुमार को देहरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने टांडा रेफर कर दिया, लेकिन टांडा में एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण करीब ढाई घंटे बाद उसे टांडा ले जाया गया। टांडा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
---