{"_id":"5bf99226bdec2241a004a81c","slug":"61543082534-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रस्सी से लटका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रस्सी से लटका शव
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहे दा पट्ट में संदिग्ध परिस्थितियों रस्सी से
लटका मिला लंबागांव के युवक का शव
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांब/खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल की वाहे दा पट्ट पंचायत के पपलाहकड गांव में एक कच्चे घर के ऊपरी कमरे में युवक का रस्सी से लटका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान लंबागांव के सोल वनेहड़ गांव के राहुल चौधरी (20) पत्र देवराज के रूप में हुई है। वहीं, जिस घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है, उस घर के मालिक का एक कच्चा और एक पक्का मकान है। कच्चे घर में मृतक के शव को घर की बूढ़ी महिला ने देखा। इसके बारे में उसने अपने घर के अन्य सदस्यों को बताया। परिवार के सदस्यों ने वार्ड पंच को बताया, जबकि वार्ड पंच ने उपप्रधान को और उपप्रधान ने भवारना थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार जिस घर में युवक का शव मिला है। उस घर के लोगों का कहना है कि मृतक के साथ उनका कोई भी संबंध नहीं है। हालांकि, उस गांव में लड़के की मौसी रहती है। पुलिस टीम के साथ धर्मशाला फोरेंसिंग लैब की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस थाना भवारना के प्रभारी सुरिंद्र कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।उनका कहना है कि उनका बेटा बद्दी की एक निजी कंपनी में काम करता है, उन्हें ने नहीं पता कि वह यहां पर कब आया है। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।