{"_id":"5babc072867a557ebd688220","slug":"61537982578-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में बेहतर कार्य करने पर धर्मशाला ब्लॉक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में बेहतर कार्य करने पर धर्मशाला ब्लॉक प्रथम
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में बेहतर कार्य करने पर धर्मशाला ब्लॉक प्रथम
100 फीसदी काम करने पर हासिल की उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला ने मनरेगा में बेहतर कार्य करने पर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। धर्मशाला खंड ने वर्ष 2016-17 में मनरेगा के 100 फीसदी कार्य किए। इसके आधार पर ब्लॉक ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान झटका है। धर्मशाला ब्लॉक ने इसी साल प्रधानमंत्री आवास योजना में भी पहला स्थान हासिल किया है। धर्मशाला खंड ने पिछले वित्त वर्ष में 543 कार्य मनरेगा के अंतर्गत करवाए गए हैं। ऐसा कर 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करके प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों को तय समय से पहले पूर्ण करके ब्लॉक ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उधर, बीडीओ कार्यालय धर्मशाला के सभागार में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा और खंड विकास अधिकारी अभिनीत कात्यायन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में चर्चा की गई और प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के लिए शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्यमंत्री आजीविका योजना के बारे में बताया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक योगेश कुमार, मुख्य सेविका किरण और सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सचिव और ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।