फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नदी में आया उफान रिश्तेदार के घर में बिताई रात

नदी में आया उफान रिश्तेदार के घर में बिताई रात

Tue, 25 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नदी में आया उफान रिश्तेदार के घर में बिताई रात
नदी में आया उफान, रिश्तेदारों के घरों में गुजारी रात
विज्ञापन

मुल्थान में नदी का बढ़ा जलस्तर, नदी किनारे से खोखे बहे
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। कांगड़ा की दुर्गम घाटी मुल्थान तहसील की लंबा डग और ऊहल नदी का जलस्तर बढ़ने से 30 परिवारों को शनिवार की रात अपने रिश्तेदारों के घर गुजारनी पड़ी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है।

मुल्थान तहसील की दोनों नदियों में शनिवार रात दो बजे के करीब 41 हजार क्यूसिक पानी आ गया। लोग अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के घरों को चले गए। वहीं मुल्थान बाजार की सड़क में भी पानी आ गया। कई दुकानों में पानी घुस गया। मुल्थान तहसील की दोनों मुख्य सड़कें बरोट लोहारड़ी, बरोट कोठी कोढ़ भी बंद रहीं। लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। किसानों की सब्जियां भी दो दिनों से खराब हो रही हैं। मुल्थान के लालू, रुमाल, रत्न चंद, अशोक, हेमराज, निशि और तरलोक ने कहा कि जब रात को फ्लड आया, तो सभी लोग अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के घरों में चले गए। उधर, नायब तहसीलदार मुल्थान जगतराम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed