{"_id":"5ba681f9867a55019f2c90a3","slug":"61537638905-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में उड़ रही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में उड़ रही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में उड़ रहीं स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां
सांसद के नाम पर लगे डस्टबिन बने गंदगी का अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चकबाड़ी के वार्ड नंबर पांच, रैहन, फतेहपुर सहित कई अन्य पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चकबाड़ी वार्ड 5 में ज्वाली रोड पर कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार के नाम से लगे डस्टबिन सिर झुकाए नजर आ रहे हैं और उन डस्टबिनों में डाला हुआ गंदा कचरा डस्टबिन के नीचे ढेर के रूप में पड़ा है। ब्लॉक फतेहपुर की अधिकतर पंचायतों में लगे डस्टबिनों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। विधायक और सांसद ने डस्टबिन को विभिन्न पंचायतों में लगवा तो दिया, लेकिन उनसे कूड़ा उठाने का कोई खास प्रावधान उन्होंने नहीं किया। इसके चलते इन डस्टबिनों में अब गदंगी साफ देखने को मिल रही है। वहीं कुछ स्थानों पर लगाए यह डस्टबिन कबाड़ में तबदील हो चुके हैं। जब इस बारे में ब्लॉक फतेहपुर के स्वच्छता अभियान के को-ऑर्डिनेटर पाटिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन डस्टबिनों की सफाई करवाने का उनके पास कोई भी प्रावधान नहीं है। इस पर उच्चाधिकारी से बात की जा रही है।