फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रशासन के नोटिस के बाद व्यापारियों ने हटाया अतिक्रमण

प्रशासन के नोटिस के बाद व्यापारियों ने हटाया अतिक्रमण

Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन के नोटिस के बाद व्यापारियों ने हटाया अतिक्रमण
नोटिस के बाद व्यापारियों
विज्ञापन

ने खुद हटाया अतिक्रमण
बाबा ज्ञान दास गली में रखे सामान को दुकानदारों ने अंदर किया
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला नपं के वार्ड नंबर-7 में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापारियों को नोटिस थमाने के बाद हुई सुनवाई के दौरान बाबा दास गली के व्यापारियों ने स्वयं दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर कर लिया है। इससे गली का आकार पहले के मुकाबले अब काफी चौड़ा हो गया है।

गली के व्यापारी कपिल शर्मा, संजय, राजकुमार, संदीप कुमार, पारस, रजत सूद और बंटी आदि ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार गली के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामान को सड़क पर सजाना बंद कर दिया है। पूर्व में उक्त गली केवल पैदल चलने योग्य थी। छोटी गाड़ियों के लिए अब गली खुल चुकी है। अब एक-दो दुकानदार ही अपने सामान को बाहर रख रहे हैं। उन्हें अपना सामान अंदर रखने को कहा जाएगा। इसके अलावा प्रशासन अब खूह बाजार को वन-वे करने को जल्द ही पैमाइश करवा सकता है। इसके बाद व्यापारियों से शपथ पत्र लेने के बाद रोड को चौड़ा करने की मुहिम शुरू की जाएगी। उधर, बैजनाथ के एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि आठ मई के बाद वे स्वयं राजस्व विभाग के साथ वार्ड नंबर-7 का दौरा करेंगे और अवैध कब्जों को नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed