{"_id":"5a316cbc4f1c1b6a678c1904","slug":"61513188540-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबोटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे रेनबो के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोबोटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे रेनबो के छात्र
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर रोबोटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता आईआरसी के सौजन्य से 16 दिसंबर को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में भारत वर्ष की लगभग 150 टीमें भाग लेंगी। जिसमें रेनबो स्कूल के मध्यम वर्ग में दैविक कश्यप, निधीश गुप्ता, अनमोल मिश्रा, श्रेया राणा, ‘विंग्ज ऑफ फायर‘ के साथ और हिमांशु भाटिया, अनुष्का डोगरा, यशिका, हिमांशु ‘टूमोरो लैंड कंस्ट्रक्टर‘ के साथ तथा सीनियर वर्ग से प्रणय, सक्षम, युवराज सिंह गुलेरिया और अर्पित कौशल ‘रोबोटिक विजार्ड‘ के साथ अपने-अपने रोबोट्स का प्रदर्शन करेंगे। इन छात्रों का राज्य स्तरीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ था, जो कि तीन नवंबर को शिमला में हुई थी। अब ये छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वैज्ञानिक कुशलता का परिचय देंगे। स्कूल के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप और प्रधानाचार्य डा. छवि कश्यप ने इन छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।