{"_id":"66b9295091f5cac20103f6d4","slug":"6000-devotees-attended-bajreshwari-temple-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1002-143091-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 6,000 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 6,000 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
Mon, 12 Aug 2024 02:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में बारिश में भी लाइनों में लगे श्रद्धालु। संवाद
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सावन अष्टमी मेले के सातवें दिन भी मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर अधिकारी और तहसीलदार माेहित रतन ने बताया कि सातवें मेले में लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही सावन अष्टमी मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं ने 1,79,146 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
रविवार सुबह से मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे, ताकि बाहरी राज्याें से आने वाले श्रद्धालुओं काे किसी भी प्रकार की असुविधा न हाे। इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन समय लंगर की व्यवस्था की जा रही है। बाणगंगा में नहाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था के साथ-साथ सहायक उपकरणों की भी व्यवस्था की है।