फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   52 people donated blood on the Prime Minister's birthday.

Kangra News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 52 लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 18 Sep 2025 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
52 people donated blood on the Prime Minister's birthday.
धर्मशाला। भाजयुमो जिला कांगड़ा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लाइंस क्लब धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन जिलाध्यक्ष तपन मन्हास की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने 52 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की ओर से डॉ. नमिता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवनदायिनी की भूमिका निभाएं। वहीं, इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी वाटिका में आयोजित स्वच्छता अभियान भी शुरू किया गया। यह अभियान न केवल स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को सशक्त करता है, बल्कि समाज सेवा और जन भागीदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर में विधायक सुधीर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देहरा/रक्कड़/गरली (कांगड़ा)। जिला देहरा भाजयुमो अध्यक्ष रमन शर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान शिविर निरंकारी भवन देहरा में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक बिक्रम ठाकुर ने किया। शिविर में 87 युवाओं ने रक्तदान किया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल अस्पताल देहरा में मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर जिला महामंत्री उपेंद्र धीमान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

मरीजों को बांटे फल और जूस
शाहपुर (कांगड़ा)। सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए शाहपुर में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सिविल अस्पताल में जाकर मरीजों और तीमारदारों सहित स्टाफ को फल और जूस बांटा। कमल शर्मा ने कहा कि आज देशभर में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शाहपुर में भी दो अक्तूबर तक हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इस दौरान अरुण कौशल, रिपन चौधरी, कैप्टन पवन चौधरी, सुशील शर्मा, शिव चौधरी और प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जसूर में रक्तदान शिविर का आयोजन
जसूर/नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा कार्यालय जसूर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर विधायक नूरपुर रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक रीता धीमान, पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर आदि उपस्थित रहे। डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। हर रक्तदान शिविर में कम से कम 75 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed