फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से घबराई कांग्रेस: जयराम

भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से घबराई कांग्रेस: जयराम

Wed, 27 Mar 2019 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से घबराई कांग्रेस: जयराम
भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से घबराई कांग्रेस : जयराम
विज्ञापन

नूरपुर में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेेलन में बोले सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर/जसूर/कंडवाल/ गंगथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस भाजपा के चारों संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होने से घबरा गई है। सीएम ने बदूही में नूरपुर भाजपा युवा मोर्चा और इंदौरा के गंगथ में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका।
उन्होंने कहा कि युवा भारत के भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा एवं क्षमता का सकारात्मक एवं उचित दोहन राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में आज भारत की ताकत धरती पर ही नहीं बल्कि आसमान में भी बढ़ी है। आज ही हमारे देश के वैज्ञानिक ने मिसाइल से एक सेटेलाइट को मार गिराया है जिससे भारत अन्तरिक्ष महाशक्ति बन गया है। इससे पहले यह उपलब्धि केवल अमेरिका, रूस और चीन ही प्राप्त कर चुके हैं। इससे पूर्व नूरपुर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति पार्टी की रीढ़ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदौरा के गंगथ में भी भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, किशन कपूर, विधायक अरूण मेहरा, अर्जुन सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र मोह तो सुना था, पौत्र मोह पहली बार देखा: शांता
बदूही में सांसद शांता कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राजनीति में पुत्र मोह तो सुना था, देखा भी लेकिन पौत्र मोह पहली बार देखा। सुखराम पोत्र मोह में स्वार्थी हो चुके हैं। सुखराम अपने पौत्र को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहे थे, लेकिन भाजपा बेटी-बेटियों की पार्टी नहीं है। पहले पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बनें, उसके बाद टिकट मिलता है। शांता ने कहा कि वे अपनी स्वेच्छा से चुनावी राजनीति से हट रहे हैं, लेकिन खुशी से। उन्हें इस बात का गर्व है जिस पार्टी से अब वह चुनावी राजनीति से सन्यास ले रहे हैं वो विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। शांता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पाकिस्तान, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मोदी ही रोकेंगे।


भाजपा का दूल्हा आपके सामने : पठानिया
नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कहा भाजपा का दूल्हा आपके सामने है। कांग्रेस अभी तक दूल्हा तय नहीं कर सकी है। उन्होंने भाजपा का दूल्हा कहकर कांगड़ा से पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर का परिचय करवाया। बदूही में इंडस्ट्रियल पार्क के लिए उन्होंने सीएम जयराम और सांसद शांता कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed