फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इनवेस्टर मीट में आएंगे देश-विदेश के उद्योगपति: विक्रम

इनवेस्टर मीट में आएंगे देश-विदेश के उद्योगपति: विक्रम

Sat, 05 Jan 2019 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
इनवेस्टर मीट में आएंगे देश-विदेश के उद्योगपति: विक्रम
इनवेस्टर मीट में आएंगे देश-विदेश के उद्योगपति : विक्रम
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। धर्मशाला में जून में दो दिवसीय इनवेस्टर मीट में देश-विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में 62 उद्योगों पर 500 करोड़ रुपये का निवेश होकर 1400 लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश के औद्योगिकीकरण के विकास में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान रहा है। उनके औद्योगिक पैकेज की बदौलत ही प्रदेश का उद्योग आगे बड़ सका है। परमार्थ स्कूल के समारोह में आए मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के अंदर विभिन्न स्थानों में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए संबंधित जिलों के उपायुक्त को स्थान चिन्हित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मनरेगा के तहत न्यूनतम दिहाड़ी को बढ़ाने के मामले पर विचार किया जाएगा। निजी विद्युत प्रोजेक्ट में वेतन की अदायगी समय पर न होने के मामलों में शिकायत आने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधायक मुल्ख राज प्रेमी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा इंदु गोस्वामी, प्रकाश डोगरा, संजय गोस्वामी, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed