फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एमसी के पास सीमेंट रखने के लिए नहीं सही स्टोर

एमसी के पास सीमेंट रखने के लिए नहीं सही स्टोर

Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
एमसी के पास सीमेंट रखने के लिए नहीं सही स्टोर
धर्मशाला। नगर निगम की 300 बोरी सीमेंट खराब होने के मामले में आयुक्त संदीप कुमार ने जांच बैठा दी है। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी या कर्मचारी के कारण सीमेंट खराब हुआ है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद धर्मशाला को नगर निगम तो बना दिया गया, लेकिन हैरत की बात है कि एमसी के पास स्टोर ही नहीं है। इस कारण नगर निगम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सीमेंट की 300 बोरी खराब होने के कारण अब एक बार फिर एमसी की नींद खुली है। धरातल मंजिल में बरसात के दिनों में अकसर सीलन रहती है, जिसके कारण सीमेंट खराब होने की अधिक संभावना होती है। एमसी के पास स्टोर न होने के कारण मजबूरी में इसी स्टोर में सीमेंट रखना पड़ता है। एमसी की ओर से बाकायदा सीमेंट के स्टोर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भी शहरी विकास विभाग को भेजा गया है, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उधार के भवन बने स्टोर
वर्तमान समय में एमसी के पास कार्यालय के साथ धरातल मंजिल में सीमेंट रखने के लिए स्टोर है।इ समें बरसात में अकसर सीमेंट खराब होता है। इसके अलावा एमसी ने वार्ड-16 सिद्धपुर में पंचायत के समय बने सामुदायिक भवन को अस्था/ह्म् तौर पर स्टोर बनाया है। साथ ही महापौर के वार्ड में भी अस्थायी स्टोर सीमेंट रखने के लिए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नगर निगम धर्मशाला के सहायक अभियंता संजीव सैनी ने कहा कि सीमेंट स्टोर की क्षमता बढ़ाने वाले निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नए स्टोर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed