फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर-लाहट कोटलू सड़क पर निर्माण कार्य शुरू

पालमपुर-लाहट कोटलू सड़क पर निर्माण कार्य शुरू

Wed, 04 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर-लाहट कोटलू सड़क पर निर्माण कार्य शुरू
पालमपुर-लाहट कोटलू सड़क पर भूस्खलन से खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला असर
हादसा संभावित स्थान पर लोनिवि ने रखी रेत की बोरियां
मंगलवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। पालमपुर-जयसिंहपुर वाया लाहट कोटलू सड़क मार्ग पर भटवारा के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र में वाहन चालकों को सावधान करने के लिए रेत से भरी बोरियां लगा कर दी हैं। हादसे की आशंका को देखते हुए अमर उजाला ने मंगलवार को यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस सड़क मार्ग पर भटवारा के पास एक साल से हो रहे भूस्खलन के चलते सड़क का एक हिस्सा लगातार गिर रहा है। भूस्खलन के चलते सड़क और खाई के बीच चंद एक फीट का ही फासला रह गया है। लेकिन, मंगलवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने यहां रेत से भरी बोरियां लगा दीं है। हालांकि, इस सड़क पर दो जगह भूस्खलन के चलते दुर्घटना संभावित है, लेकिन विभाग ने सिर्फ एक ही जगह सड़क को दुर्घटना संभावित बता कर इतिश्री कर ली है। लोगों का कहना है कि जहां सड़क ज्यादा दुर्घटना संभावित है। वहां पर विभागीय कर्मचारियों ने देखा तक नहीं है। उधर, एक्सईएन विकास सूद पालमपुर ने बताया कि इस दुर्घटना संभावित सड़क पर फौरी तौर पर रेत से भरी बोरियां रखी गई हैं। जल्द ही चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। उन्होंने बताया
कि जो हिस्सा छूट गया है। वहां पर भी रेत से भरी बोरियां रख कर चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed