{"_id":"5b2d38cc4f1c1bab6e8b9500","slug":"51529690316-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाली महाविद्यालय में बिके डेढ सौ प्रोसपेक्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाली महाविद्यालय में बिके डेढ सौ प्रोसपेक्ट्स
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ज्वाली कॉलेज में बिके डेढ़ सौ प्रोसपेक्ट्स
ज्वाली (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में प्रवेश के लिए खासा उत्साह है। कॉलेज में अभी तक 153 प्रोस्पेक्ट्स बिक चुके हैं। ज्वाली में नया खुला महाविद्यालय रावमापा ज्वाली में चल रहा है। महाविद्यालय में दाखिला की अंतिम तिथि 23 जून है। प्राचार्य प्रवीण बाला ने बताया कि अभी तक 153 प्रोस्पेक्ट्स बिके हैं। महाविद्यालय में प्राध्यापकों की तैनाती हो गई है। वहीं, ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि ज्वाली में कॉलेज खुलने से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इस बार कला संकाय और वाणिज्य की कक्षाएं चलेंगी। कॉलेज में यदि चार सौ के करीब दाखिले हो गए तो अगले सत्र से विज्ञान की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।