{"_id":"5b2943554f1c1b53268b6dee","slug":"51529430869-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्मशाला शहर में बनेंगे किफायती आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्मशाला शहर में बनेंगे किफायती आवास
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला शहर में गरीब परिवारों के लिए बनेंगे घर
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किफायती आवास योजना के तहत होगा निर्माण
आवासों के निर्माण पर खर्च होंगे 219 करोड़, डीपीआर बनाने का काम शुरू
हरीश चंद्र
धर्मशाला। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का स्मार्ट सिटी में घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला शहर में किफायती आवास योजना लागू करने का प्रावधान है। किफायती आवास योजना पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 219 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी डीपीआर बनाने का काम स्मार्ट सिटी परियोजना ने शुरू कर दिया है, हालांकि अभी तक नगर निगम धर्मशाला में जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही घर दिए जा रहे हैं। जिन पात्र लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवदेन किए थे, उन्हें घर बनाने के लिए पैसा जारी कर दिया है, लेकिन आने वाले समय में किफायती आवास योजना शुरू होने से और लोगों को भी घर मिलने की संभावना है।
इनसेट
क्या है किफायती आवास
केंद्र सरकार ने देश के शहरी क्षेत्रों के हर गरीब परिवार को घर देने के लिए किफायती आवास योजना शुरू की है। इस किफायती आवास परियोजना में 35 फीसदी निर्मित आवास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित होंगे और इन पर केंद्रीय सहायता के रूप में डेढ़ लाख तक की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही इस वर्ग के लिए व्यक्तिगत आवास निर्माण एवं मौजूदा आवासों के सुधार के लिए भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को डेढ़ लाख की मदद केंद्र सरकार देगी।
कोट्स
नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ संदीप कदम ने कहा कि अभी धर्मशाला शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही पात्र लोगों को घर दिए जा रहे हैं। किफायती आवास के लिए स्मार्ट सिटी में बजट का प्रावधान रखा गया है। इसे लागू करने के लिए अभी योजना बनाई जा रही है।