फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बज्रेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण में निफ्ट करेगा सहयोग

बज्रेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण में निफ्ट करेगा सहयोग

Tue, 19 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बज्रेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण में निफ्ट करेगा सहयोग
कांगड़ा नगर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

बज्रेश्वरी शक्तिपीठ का पांच करोड़ का बजट पारित, मंदिर में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा
शहर में वाटर एटीएम और बैंच लगाने को भी बजट में प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। ट्रस्ट गठित होने पर श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट का वर्ष 2018 का चार करोड़ 95 लाख 85 हजार 481 रुपये का बजट पारित किया गया। बजट में अलग-अलग मदों से ट्रस्ट के आय और व्यय को स्रोतों का ब्योरा रखा गया। प्रस्तावित बजट में अलग-अलग स्रोतों से दो करोड़ 57 लाख 89 हजार 18 रुपये आमदनी और विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 37 लाख 96 हजार 463 रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम शशि पाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर का सौंदर्यीकरण राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान छेब के विशेषज्ञों के सहयोग से करवाने के लिए बजट में 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मंदिर में सोलर ग्रिड पावर सिस्टम स्थापित करने को 20 लाख रुपये और बज्रेश्वरी मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने को दो करोड़ 68 लाख 15 हजार 344 रुपये मंजूर किए गए हैं। लंगर संचालन को 72 लाख रुपये और गरीब महिलाओं और लड़कियों की शादी के लिए 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इस बार बजट में कांगड़ा शहर की सुरक्षा को लेकर भी फैसला लिया गया है। नगर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने को 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं मंदिर के पास दुकानें और म्यूजियम बनाने को 20 लाख, मंदिर में मार्डन किचन बनाने को 20 लाख रुपये, मंदिर में साथ लगते क्षेत्रों के मंदिरों के इतिहास को सहेजने के लिए पांच लाख, बाईपास पर गो सदन की मरम्मत को पांच लाख, नगर में साफ सफाई को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पांच लाख रूपए से नए डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे। नगर में पर्यटकों की सहूलियत के लिए वाटर एटीएम और बैंच लगाने के लिए पांच लाख, गुप्तगंगा स्थित यात्री सदन में टीन का शैड और इंटर लाकिंग टाइलें बिछाने के लिए 22 लाख 50 हजार का प्रावधान किया गया है। बैठक में मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल, ट्रस्ट सदस्य राकेश मैहरा, राम प्रसाद
शर्मा, एसएमओ डा. विवेक सूद, राजे स्याल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed