फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण....वीरभद्र सिंह

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण....वीरभद्र सिंह

Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण....वीरभद्र सिंह
महाराणा प्रताप जयंती पर वीरभद्र सिंह ने नवाजे मेधावी
विज्ञापन

कहा-अनुशासन जीवन को सबसे बड़ा गुण

अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है। यहां कांगड़ा के राजपूत परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे वीरभद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में अनुशासन अपनाया, यही सीख अब युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही जीवन का सबसे बड़ा गुण है। शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि वीरभद्र सिंह ने सम्मानित किया। वहीं विधवाओं को भी आर्थिक सहायता दी गई।

राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन कुलदीप सिंह ठाकुर ने ट्रस्ट की गतिविधियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समाज की हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर योगदान दे रहा है। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए सभा की ओर से उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्तर का स्कूल खोलने का फैसला सराहनीय है। उधर, सुजानपुर के विधायक राजिंद्र राणा ने कहा कि राजपूत सभा प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। वह भी हमीरपुर में एक संस्था को चलाते हैं। उन्हें मालूम है कि किसी भी संस्था को चलाना इतना आसान नहीं है। राजेंद्र राणा ने इस मौके पर ट्रस्ट को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजपूत सभा के अध्यक्ष टेकचंद राणा ने संस्था की गतिविधियों और विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कर्नल एससी परमार, सीडी राणा, प्रो. केसी कंवर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed