{"_id":"5a60e3354f1c1bca798b47ca","slug":"51516299061-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला अस्पताल में थायराइड टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला अस्पताल में थायराइड टेस्ट बंद
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश चंद्र
धर्मशाला। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला के जोनल अस्पताल धर्मशाला में थायराइड के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। थायराइड टेस्ट की मशीन खराब होने के कारण मरीजों को अस्पताल में यह सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। वीरवार सुबह कई गर्भवती महिलाएं पहले पर्ची बनाने के लिए लाइन में खड़ी रहीं और उसके बाद गायनी ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा।
गायनी विशेषज्ञ परिवार नियोजन शिविर में होने के चलते उन्हें फीमेल ओपीडी में जाना पड़ा। वहां से डॉक्टर ने महिलाओं को थायराइड टेस्ट लिख दिए, लेकिन मशीन खराब होने के कारण वहां से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। गर्भवती महिला अंकिता देवी, मनोरमा कुमारी, दया देवी, रक्षा शर्मा ने कहा कि वे रूटीन की जांच करवाने के लिए अस्पताल आईं थी, अस्पताल में डॉक्टर ने थायराइड का टेस्ट करवाने को कहा, लेकिन मशीन खराब होने के कारण वे टेस्ट नहीं करवा र्पाइं। सूत्रों के अनुसार अभी एक सप्ताह तक थायराइड मशीन ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि मरीजों को अब मजबूरी में निजी लैबों में थायराइड के टेस्ट करवाने होंगे। जोनल अस्पताल धर्मशाला में प्रतिदिन 30 से 45 मरीजों के थायराइड के टेस्ट होते हैं। मशीन खराब होने से अब मरीजों को निजी लैबों में अधिक पैसे देकर टेस्ट करवाने पड़ेंगे।
कोट्स
- थायराइड मशीन में तकनीकी खराबी आई है, इस कारण टेस्ट नहीं हो रहे हैं। जल्द ही मशीन को ठीक कर मरीजों को सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
-डॉ. दिनेश महाजन, जोनल अस्पताल धर्मशाला वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक