फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आगजनी से टेंट जलकर राख, गुप्तगंगा में लगी आग

आगजनी से टेंट जलकर राख, गुप्तगंगा में लगी आग

Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
आगजनी से टेंट जलकर राख, गुप्तगंगा में लगी आग
ेअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगडा/धर्मशाला। कांगड़ा में रविवार को गुप्तगंगा के समीप दोटी हलेड और धर्मशाला के समीपवर्ती शिवविहार में आग की घटनाएं सामने आईं। हालांकि, इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग की घटनाओं से लाखों का नुकसान हुआ है। गुप्तगंगा के समीप छोटी हलेड़ में निजी कार्यक्रम को लेकर लगाए जा रहे टेंट में आग लग गई। शनिवार देर रात हुए हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र थापा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आगजनी से टेंट मालिक ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन लगाया है। वहीं, धर्मशाला के समीपवर्ती शिवविहार शिरड़ी साईं मंदिर के समीप दोपहर बाद स्थानीय निवासी जुगल किशोर के पुराने मकान में आग लगी। जुगल किशोर ने यह मकान मजदूरों को किराये पर दिया है। रविवार को मजदूर काम पर गए थे। आग से मजदूरों का बिस्तर और सामान जल गया है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed