फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बृजराज मंदिर की कलाकृति पर संकट

बृजराज मंदिर की कलाकृति पर संकट

Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बृजराज मंदिर की कलाकृति पर संकट
रितेश महाजन
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)।
नूरपुर के ऐतिहासिक किले में श्री बृजराज स्वामी मंदिर सही रखरखाव और संरक्षण के अभाव में अपनी विशेष पहचान खो रहा है। यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहां सदियों से भगवान श्रीकृष्ण के साथ प्रेम की दीवानी मीरा की मूर्तियां स्थापित हैं। राजस्थानी शैली की काले संगमरमर की मंदिर में विराजमान कृष्ण की मूर्ति आज भी कला की एक अनूठी मिसाल है। मंदिर के बाहर लगे शिलापट्ट बताते हैं कि अब जहां मंदिर है, वहां पहले कभी नूरपुर के राजा जगत सिंह का दरबार-ए-खास हुआ करता था। 1619 से 1623 के मध्य राजा जगत सिंह ये मूर्तियां चितौड़गढ़ के राजा से उपहार स्वरूप लाए थे। मंदिर की भित्तिकाओं पर कृष्ण लीलाओं का चित्रण दर्शनीय है। उचित रखरखाव के अभाव में मंदिर में निर्मित भित्ति चित्रों के अस्तित्व पर संकट है। भित्तिकाओं पर कृष्ण लीलाओं के प्रसंगों के रंग इतने धूमिल हो चुके है कि वे पहचाने भी नहीं जा सकते। श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं में कालिया मर्दन, चाघूर-मुष्टिक वध के साथ प्रल्हाद के प्रसंग और अन्य कई कथाओं से जुड़े भित्ति चित्र बने हैं। मंदिर के मेहराबों को भी सुंदर बेल-बूटों से सजाया गया है। मंदिर के निचले भाग में शेषशायी विष्णु भगवान की मूर्ति विराजमान है।
....
पुजारियों के हवाले मंदिर
नूरपुर किले की पुरानी रंगत को वापस लाने के लिए पुरातत्व विभाग ने पहल तो की है, लेकिन मंदिर की दीवारों पर बने भितिचित्र इस बेजोड़ कला की अद्भुत मिसाल को कायम रखने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके है। यह किला पुरातत्व विभाग के कब्जे है तो श्री बृजराज मंदिर पुजारियों के हवाले। लिहाजा मंदिर के संरक्षण की किसी ने कोई जहमत नहीं उठाई। जानकार बताते है कि कांगड़ा शैली के चित्र प्राकृतिक रंगों से बनाए जाते थे, इसलिए इनमें अन्य रंग या आयल पेंट चढ़ाने से ये चित्र पूरी तरह बदरंग हो सकते हैं।
विज्ञापन

...
किला पुरातत्व विभाग के अधीन
नूरपुर किला पुरातत्व विभाग के अधीन आता है। इसके चलते मंदिर के संरक्षण में पुरातत्व विभाग के कड़े नियम आड़े आ जाते हैं। बावजूद इसके मंदिर कमेटी या किसी संस्था की ओर से अगर कोई प्रपोजल आती है तो विभाग मंदिर में भितिचित्रों के संरक्षण को लेकर कुछ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार सकलानी, जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed