फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   509 drivers were fined by ITMS

Kangra News: आईटीएमएस से 509 वाहन चालकों के कटे चालान

Tue, 10 Jun 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
509 drivers were fined by ITMS
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में स्थापित इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से 509 वाहन चालकों के चालान कटे हैं। पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से 829 वाहन चालकों को चालान भेजे हैं। इनमें तेज रफ्तार-लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट के चौपहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई हुई है। मई में पुलिस ने 6,519 चालकों के यातायात नियम तोड़ने पर चालान की कार्रवाई की। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धर्मशाला-मैक्लोडगंज में सात स्थानों पर आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए हैं। हाल ही में इन कैमरों को विधिवत रूप से शुरू किया है। साथ ही शहर में 32 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडिंग (एएनपीआर) कैमरे भी स्थापित किए हैं। इन कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था के अलावा शहर में अन्य संदिग्ध और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed