फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   500 families in Raila village have been facing water shortage for the past eight months.

Kangra News: आठ माह से रैला गांव के 500 परिवारों में पानी को हाहाकार

Tue, 10 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
500 families in Raila village have been facing water shortage for the past eight months.
लाइन क्षतिग्रस्त हालत में सैंज के रेला गांव की पेयजल सप्लाई। संवाद
सैंज (कुल्लू)। रैला गांव के 500 परिवार आठ महीने से स्वच्छ पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। गांव में करोड़ों रुपये से बनाई उठाऊ पेयजल योजना आपदा की भेंट चढ़ गई है। गांव में पार्वती जल विद्युत परियोजना की डंपिग साइट धंसने से पानी के टैंक से जोड़ी गईं डेढ़ किलोमीटर की पांच लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण योग राज, विजय नेगी, भूप सिंह, बहादुर सिंह, उत्तम सिंह, गुड्डू राम और फतेह सिंह ने बताया है कि गांव को अलग-अलग पेयजल आपूर्ति करने वाली ये पांच लाइनें मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों को मजबूर गांव के साथ लगती कंडौण बावड़ी से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विभाग को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन पेयजल समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। गर्मी के दिनों ग्रामीणों को पेयजल की अधिक समस्या आ सकती है। उन्होंने चेताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो जल शक्ति विभाग के लारजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उधर, जल शक्ति विभाग लारजी के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई योजना काे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed