{"_id":"67aee42e9c8c25b8e9026cfc","slug":"50-grams-of-chitta-recovered-from-a-ludhiana-youth-in-paraur-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: परौर में लुधियाना के युवक से 50 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: परौर में लुधियाना के युवक से 50 ग्राम चिट्टा बरामद
Fri, 14 Feb 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुलह (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुलह (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:05 PM IST
सार
इसी कड़ी में गुरुवार देर रात पठानकोट-मंडी एनएच के अंतर्गत परौर में भवारना पुलिस ने पंजाब के एक युवक को 50 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भवारना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात पठानकोट-मंडी एनएच के अंतर्गत परौर में भवारना पुलिस ने पंजाब के एक युवक को 50 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की पहचान बिट्टू (23) पुत्र रघुबंस सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 संजय गांधी काॅलोनी, ताजपुर रोड लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी भवारना गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने परौर में रात को नाका लगाया हुआ था तथा आरोपी युवक वहां से पैदल जा रहा था कि वह पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और उसने कुछ झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने जब उसे चेक किया तो उसमें 50 ग्राम चिट्टा निकला। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन