{"_id":"6a0b72a50cc63236450d3fe9","slug":"44-cu-students-received-pre-placement-offers-kangra-news-c-95-1-ssml1021-235283-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीयू के 44 विद्यार्थियों को मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीयू के 44 विद्यार्थियों को मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर
विज्ञापन
Photo Title
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए गर्व का अवसर रहा जब विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों ने 44 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर लेटर प्रदान किए। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार कौशल विकास आधारित शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है ताकि छात्रों को शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। नई शिक्षा नीति को लागू करने में विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है और विभिन्न विभागों में स्किल डेवलपमेंट से जुड़े पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ के निदेशक अमित गंगोटिया ने बताया कि इस वर्ष अब तक 44 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। इनमें से 30 विद्यार्थी एमबीए विभाग से हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। ब्यूरो