फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   430 herbal gardens will be established: Pathania

430 हर्बल गार्डन किए जाएंगे स्थापित : पठानिया

Sat, 24 Aug 2024 04:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
430 herbal gardens will be established: Pathania
धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य में 430 हर्बल गार्डन स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनमानस को हर्बल पौधों के औषधीय उपयोग के बारे में जागरूक किया जा सके। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़ी में आयोजित राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए। जिला कांगड़ा में इसके 20 हजार पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन और अन्य विकास कार्यों पर 10 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। रूल्ला दी कूहल के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। ग्राम पंचायत चड़ी में पिछले 18 माह के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों पर 57 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग के ओएसडी डॉ. सुनीत पठानिया, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हरीश भारद्वाज, डॉ. आशीष राणा और डॉ. रणजीत ठाकुर ने इस अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपमुख्य सचेतक ने चड़ी पंचायत के अंतर्गत डडयारा कलोनी में सड़क का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed