फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   4224 candidates appeared for NEET at 12 centres in the district.

Kangra News: जिले में 12 केंद्रों पर 4224 अभ्यर्थियों ने दिया नीट

Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
4224 candidates appeared for NEET at 12 centres in the district.
धर्मशाला कॉलेज में नीट की परीक्षा देने आए परीक्षा​र्थियों के साथ उनके अ​भिभावकों की उमड़ी भीड़।
-परीक्षा देने के लिए 4328 अभ्यर्थियों को किया था शार्टलिस्ट, 104 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

---------------
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। रविवार को जिला कांगड़ा में बनाए गए 12 केंद्रों पर 4224 अभ्यर्थियों ने पुलिस के पहरे में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दी। इन केंद्रों में परीक्षा देने के लिए 4328 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा हाल में 104 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली खानियारा में 504 में से 489, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर में 432 में से 420, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक में 432 में से 423, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां केंद्र-एक दूसरा फ्लोर में 432 में से 426, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला आर्ट्स ब्लाॅक में 432 में से 423 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां 360 में से 348, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर 336 में से 328, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉय धर्मशाला 336 में से 332, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्ज धर्मशाला में 312 में से 303, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला में 240 में से 235, काॅलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर में 360 में से 349 और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भनाला में 152 में से 148 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से गेट खोल दिए गए थे। दोपहर 1ः30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य गेटों को बंद कर दिया गया। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों में माइक पर विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में प्रवेश करने की सूचना दी जा रही थी। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ पहुंचे थे जो कि परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे रहे। हालांकि यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है लेकिन कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश न कर पाने की भी सूचनाएं हैं।

धर्मशाला कॉलेज में नीट की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की उमड़ी भीड़।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed