फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   4,176 candidates will give NEET today at 13 examination centers in Kangra.

Kangra News: कांगड़ा में 13 परीक्षा केद्रों पर आज 4,176 अभ्यर्थी देंगे नीट

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
4,176 candidates will give NEET today at 13 examination centers in Kangra.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के पांच विभिन्न शहरों में 13 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय प्रवेश सह प्रात्रता परीक्षा (नीट) होगी। आज होने वाली इस परीक्षा में 4,176 के करीब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसके लिए धर्मशाला, नगरोटा बगवां, देहरा, शाहपुर और पालमपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाना भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए राजकीय काॅलेज धर्मशाला के आर्ट्स ब्लॉक में 480, धर्मशाला काॅलेज के ओल्ड ब्लॉक में 480, राजकीय कालेज नगरोटा बगवां सेंटर-1 432 और सेंटर-2 में 432, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नालटी 288 (देहरा), पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला (शाहपुर) 240, राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा बगवां 288, पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला 288, राजकीय बॉय स्कूल धर्मशाला 240, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर 240, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर 288, कृषि विवि पालमपुर 288 और राजकीय कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन धर्मशाला में 192 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed