फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   4171 vaccinated in 46 centers

कांगड़ा में दूसरे दिन 4171 लोगों का लगा टीका

Thu, 20 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
4171 vaccinated in 46 centers
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में वीरवार को 46 केंद्रों पर 4171 लोगों का टीकाकरण किया गया। 17 मई को पहले दिन 4141 युवाओं को पहली वैक्सीन लगी थी। युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है और स्वास्थ्य विभाग की ओर भी टीकाकरण को लेकर पूरे प्रबंध किए गए हैं। अब 24, 27 और 31 मई, 2021 को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए दो दिन पहले पार्टल को दोपहर ढाई बजे खोला जाएगा। इस दौरान युवा वर्ग वैक्सीनेशन के लिए अपना पंजीकरण करवाने के बाद स्लॉट बुक करवा सकते हैं।
डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सीएच भवारना, सीएचसी धीरा, सीएच डाडासीबा, पीएचसी सुनहेत, पीएचसी प्रागपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाडल, फतेहपुर, रेहन, सीएचसी रे, पीएचसी धमेटा, सीएच नूरपुर, सीएचसी गंगथ, पीएचसी जसूर, एमसीएच सदवां, सीएचसी खैरियां, सीएचसी गोपालपुर, सिविल अस्पताल पालमपुर, पीएचसी कंडबाड़ी, पीएचसी पंचरुखी, पीएचसी मनियारा, सीएचसी इंदौरा, पीएचसी बडुखर, सीएचसी ज्वालामुखी, सीएचसी हरिपुर, सीएचसी खुंडियां, सीएचसी मझीण, पीएचसी दरकाटा, सीएचसी बैजनाथ, सीएचसी चढियार, सीएचसी बीड़, सीएच नगरोटा बगवां, पीएचसी चामुंडा, सीएचसी बडोह, नगरोटा सूरियां, सीएचसी जवाली, एमसीएच कोटला, सीएचसी शाहपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला, पीएचसी चड़ी, सीएचसी थुरल, सीएचसी जयसिंहपुर, सीएचसी कांगड़ा, पीएचसी तकीपुर, सीएचसी लंज, पीएचसी दाड़ी में 18 से 44 साल के बीच के लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed