फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एससीएसटी एक्ट में केंद्र सरकार के विरोध में उठने लगे स्वर

एससीएसटी एक्ट में केंद्र सरकार के विरोध में उठने लगे स्वर

Wed, 19 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
एससीएसटी एक्ट में केंद्र सरकार के विरोध में उठने लगे स्वर
एससीएसटी एक्ट पर केंद्र के विरोध में उठने लगे स्वर
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल कर सामान्य वर्ग से किया अन्याय
पालमपुर में सर्व सामान्य वर्ग ने हिमाचल बंद करने की बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्र सरकार के एससी एसटी एक्ट के विरोध में सर्व सामान्य वर्ग में अब विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। यह विरोध के सुर सामान्य वर्ग में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट के सुनाए गए फैसले को केंद्र सरकार की ओर से बदलने पर शुरू हुए हैं। इससे सामान्य वर्ग ने छह अक्तूबर से हिमाचल बंद करने का ऐलान कर सर्व सामान्य वर्ग से इस बंद में शामिल होने की अपील की है। इस संबंध में सर्व सामान्य वर्ग की एक बैठक पालमपुर में हुई। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजपूत सभा के अध्यक्ष जगरूप राणा, ब्राह्मण कल्याण परिषद एवं ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शांति शर्मा और सूद सभा के अध्यक्ष भुवनेश सूद ने पत्रकारों से बात में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट की उन धाराओं को माननीय उच्चतम न्यायालय ने निरस्त किया था। इनके तहत सामान्य वर्ग की ओर से जाति सूचक शब्द कहे जाने पर बिना जांच गिरफ्तार किए जाने पर और अग्रिम जमानत न दिए जाने से सामान्य वर्ग के लोगों के मूल अधिकारों का हनन किया गया था। उस कानून से हजारों लोगों को बेवजह जेल जाना पड़ा था। इससे सामान्य वर्ग के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन केंद्र सरकार ने दो चार कथित नेताओं के दबाव में आकर संसद में विधेयक लाकर न केवल उच्चतम न्यायालय के इस फैसले को निरस्त कर सवर्णों को जेल भेजने के लिए हानिकारक धाराओं को भी जोड़ दिया। जिसका सर्व सामान्य वर्ग विरोध करता है और कोई फैसला नहीं हुआ तो लोस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक प्रीतम भारती, नरेंद्र शर्मा, रमेश भाऊ, नरेंद्र पठानिया, कंवर भान, कश्मीर सिहं पटियाल, अधिवक्ता मिलाप सिंह राणा, युद्ववीर कटोच, अमर सिंह राणा, एसएस कटोच, मुख्तार परमार, एमएस राणा, कैप्टन सतीश शर्मा, रमन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed