फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   क्वार्टर का 10 माह पहले हुआ उद्घाटन, सुविधा अभी भी नहीं

क्वार्टर का 10 माह पहले हुआ उद्घाटन, सुविधा अभी भी नहीं

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
क्वार्टर का 10 माह पहले हुआ उद्घाटन, सुविधा अभी भी नहीं
उद्घाटन के 10 माह बाद भी आवंटित नहीं हुए क्वार्टर
विज्ञापन

ज्वालामुखी अस्पताल का चार करोड़ से बना है आवासीय भवन
उद्घाटन के बाद अस्पताल कर्मचारियों को नहीं मिली सुविधा
कपिल शर्मा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते ज्वालामुखी सिविल अस्पताल के स्टाफ को यहां पर रहने के लिए अभी भी अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। करोड़ों रुपये से बनकर तैयार आवासीय परिसर का दस माह पहले उदघाटन हुआ है। लेकिन, अभी तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को क्वार्टर अलॉट नहीं हुए हैं। इससे जहां स्टाफ के सदस्यों को ज्वालामुखी में पांच से छह हजार रुपये प्रति माह किराया देकर अस्पताल से दूर प्राइवेट भवनों में रहना पड़ रहा है। वहीं मरीजों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ज्वालामुखी दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्टाफ सदस्यों ने उनके समक्ष मामले को रखा था। लेकिन, अभी भी आवासीय भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वार्टर अलॉट नहीं हो पाए हैं।
इनसेट....
करीब चार करोड़ से बना है आवासीय परिसर
करीब चार करोड़ रुपये से निर्मित इस भवन का उदघाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्व विधायक संजय रतन की उपस्थिति में 25 सितंबर 2017 को किया। भवन में चिकित्सकों के लिए टाईप-4, गैर चिकित्सकों के लिए टाईप-3 सहित टाईप-2 और टाईप-1 बनाए गए है।
विज्ञापन

इनसेट.....
अस्पताल में सेवाएं भी हो रहीं प्रभावित
अस्पताल में सेवाएं देने वाले स्टाफ को बाहर किराए के भवनों में रहना पड़ रहा है। इससे ज्वालामुखी अस्पताल से दूर-दराज क्षेत्रों में रहने के लिए मजबूर हैं। इससे आपातकाल में स्टाफ सदस्यों को अस्पताल पहुंचने में खासी परेशानी होती है। यदि स्टाफ के लिए बने इन आवासीय भवनो में रहने की सुविधा मिल जाती है, तो आपात समय में स्टाफ को न केवल रहने की सुविधा मिलेगी, जबकि आपातकाल सेवाएं भी सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भवन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं: दिलावर
लोक निर्माण विभाग ने अभी तक अस्पताल के आवासीय परिसर को स्वास्थ्य विभाग के सपुर्द नहीं किया है। विभाग के पास भवन आते ही अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वार्टर अलॉट किए जाएंगे।
- दिलावर सिंह, बीएमओ ज्वालामुखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed