{"_id":"5b26a6ea4f1c1b315d8b59df","slug":"41529259754-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को निवेश पर मिलेगा 30 प्रतिशत उपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को निवेश पर मिलेगा 30 प्रतिशत उपदान
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को निवेश पर मिलेगा 30 प्रतिशत उपदान
सकोह में बोले, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेश सरकार ने स्थानीय उद्यम को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है। वर्तमान वित्त वर्ष में इस योजना के लिए 80 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। योजना के तहत प्रदेश के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को उद्योगों में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर संयंत्र एवं मशीनरी खरीद पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। वहीं, महिलाओं एवं युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश पर 30 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा।
यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने सकोह और दाड़ी में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविरों के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए सभी को जागरूक किया जाएगा। बाजार की मांग के अनुरूप कुशल श्रमशक्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण पर बल दिया गया है ताकि रोजगार प्राप्त करने अथवा स्वरोजगार लगाने के लिए युवा आगे आएं। किशन कपूर ने दाड़ी में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को दाड़ी क्षेत्र में लंबिंत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और दूंदी कुहल के सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सकोह और दाड़ी में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।