{"_id":"5af48e114f1c1b64098b94f5","slug":"41525976593-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के कलाकारों में हुई स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के कलाकारों में हुई स्पर्धा
Updated Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवाणी-2018 में अर्शप्रीत और हरविंदर राणा ने मचाया धमाल
धर्मशाला में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के कलाकारों में हुई स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम धर्मशाला के सभागार में तीन राज्यों के लोक गीत और लोक नृत्य कलाकारों का मुकाबला हुआ। इस दौरान त्रिवाणी-2018 के तहत आयोजित इस मुकाबले हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के कलाकारों ने भाग लिया।
त्रिवाणी के निदेशक सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार एकल लोक गायन और लोक समूह नृत्य में अपनी-अपनी श्रेणियों में अपने-अपने प्रदेश के प्रथम विजेता हैं। इस अवसर पर पंजाबी गायिका अर्शप्रीत कौर जुगनी और हरयाणवी पॉप गायक हरविंदर राणा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। त्रिवाणी-2018 कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने किया। इस दौरान उन्होंने समूह लोक नृत्य में प्रथम विजेता टीम को एक लाख रुपये, द्वितीय टीम को 75 हजार रुपये और तृतीय टीम को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, एकल लोक गीत में प्रथम विजेता टीम को 41 हजार रुपये, द्वितीय टीम को 31 हजार रुपये और तृतीय टीम को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, त्रिवाणी के कांगड़ा जोन संयोजक रमेश मस्ताना, जिला महामंत्री यशपाल सभ्रवाल, महामंत्री कैप्टन बृज लाल, महामंत्री डॉ. विजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।