{"_id":"5ad3957a4f1c1b82028b4aeb","slug":"41523815802-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, अगले हफ्ते लोगों को मिलेगी मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, अगले हफ्ते लोगों को मिलेगी मजदूरी
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म, अगले हफ्ते मिलेगी लोगों को मजदूरी
ग्यारह महीने बाद होगा भुगतान, लक्ष्य योजना के तहत 35 लाख की राशि खर्च के लिए मंजूर
नगर निगम धर्मशाला को मिली राशि जारी करने की स्वीकृति
हरीश चंद्र
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को लक्ष्य योजना के तहत 35 लाख रुपये की राशि खर्च करने के लिए मंजूरी मिल गई है। एक साल से अधिक समय से एमसी के विभिन्न वार्डों के लोगों को मनरेगा में मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों में भारी रोष था। कई बार वार्डों के पार्षदों ने आमसभा में लक्ष्य योजना के तहत मजदूरों की राशि जारी करने का मामला उठाया गया, लेकिन पैसे जारी नहीं हो रहे थे। नगर निगम धर्मशाला से जुड़ी जटेहड़, सकोह, मंत, बड़ोल, खनियारा, दाड़ी, झिकड़ी दाड़ी, सिद्धपुर और सिद्धवाड़ी पंचायतों में मनरेगा की तर्ज पर लक्ष्य योजना के तहत लोगों ने काम किया था। काम के पैसे का भुगतान जून से लेकर अक्तूबर 2017 तक नहीं हुआ था। हालांकि इसके लिए नगर निगम तकनीकी कारण बता रही है, लेकिन अब लगभग 11 महीने बाद मजदूरों को काम का पैसा मिलेगा। कई मजदूरों को छह-छह महीने की राशि नहीं मिली थी।
नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि लक्ष्य योजना के तहत 35 लाख रुपये की राशि खर्च करने को मंजूरी मिली है। इसके तहत सबसे पहले लोगों की मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
नगर निगम की आम सभा 19 को
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की आम सभा 19 अप्रैल को होगी। आम सभा में गर्मी के सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा लक्ष्य योजना के तहत विभिन्न कार्यों को लेकर योजना बनाई जाएगी।