{"_id":"5aa11ce14f1c1b45438b5e75","slug":"41520508129-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
Updated Thu, 08 Mar 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
नगरोटा बगवां में मनाया उपमंडल स्तरीय महिला दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल अधिकारी नागरिक सिद्धार्थ आचार्य ने कहा है कि महिलाएं अपनी पहचान बनाकर बेवजह दबाव और उत्पीड़न को जगजाहिर करने में अपने आप को सक्षम बनाएं। नगरोटा बगवां के बाल विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित उपमंडल स्तर के महिला दिवस पर बतौर मुख्यातिथि आए एसडीएम ने महिलाओं को ऐसे मामले में अपनी बेटियों को छोटी उम्र में ही तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया।
महिलाओं में इस तरह की बेबाकी का जज्बा होना जरूरी है, ताकि वे इस पुरुष प्रधान समाज में डर और दबाव की जिंदगी जीने को मजबूर न हों। उन्होंने पुरुष वर्ग को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने को भी प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण, कन्या भ्रूण हत्या और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि महिलाओं से जुड़े विषयों पर भाषणों और गीतों के जरिये अपनी जागरूकता दर्शाई। कार्यक्रम में बेहतर कार्य प्रणाली के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पठियार टंबरहार की पवना देवी, सिहूंड की नीलम देवी, कबाड़ी की बिंता देवी, सुनेहड़ की करुणा भारती, मलां वंदना और चामुंडा की लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ विजय शर्मा, नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, पार्षद कांता मेहरा, वृत्त पर्यवेक्षिका सुनीता कुमार और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
---