फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बिलिंग में मनाली की तर्ज पर लगेगा ग्रीन टैक्स

बिलिंग में मनाली की तर्ज पर लगेगा ग्रीन टैक्स

Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिलिंग में मनाली की तर्ज पर लगेगा ग्रीन टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध स्थल बीड़ बिलिंग घाटी में पर्यटकों को अब मनाली की तर्ज पर ग्रीन टैक्स अदा करना पड़ेगा। बीड़ में आयोजित साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की बैठक में एसडीएम विकास शुक्ला ने घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अहम निर्णय लिए।

बीड़ से बिलिंग जाने वाले बाहरी प्रदेशों के वाहनों और व्यावसायिक वाहनों को मनाली की तर्ज पर ग्रीन टैक्स अदा करना पड़ेगा। क्योर स्थित लैंडिंग साइट को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। वाहनों के लिए क्योर में एक अलग नई पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि घाटी के चौगान में तिब्बतियन मठ के सहयोग से बड़ा मुख्यद्वार स्थापित किया जाएगा। घाटी में गंदगी डालने और शराब पीने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गश्त के अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। अल्कोहल मीटर से नियमित तौर पर शराबियों की जांच कर चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कड़ी में बीड़ के लिए 16 लाख की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। बिलिंग और बीड़ में शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आईपीएच की बीड़ पेयजल योजना में गंदगी डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में नशा करने वाले और गंदगी डालने वालों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए विश्वविख्यात है। यहां पर पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप भी हो चुका है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने कांगड़ा दौरे के दौरान हमेशा बिलिंग में रुकती हैं। इसके अलावा कई बड़े व्यक्तित्व बिलिंग घाटी का दौरा जरूर करते हैं। यहां पर रोजाना सैकड़ों विदेशी और देशी पर्यटक बिलिंग की खूबसूरती को निहारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed